STORYMIRROR

नारी एक प्रेरणा

नारी एक प्रेरणा

1 min
26.5K


करूणा और प्रेम के 

इन्द्रधनुषी रंगों को

जीवन के उतार-चढ़ाव के 

ताने-बाने में

चतुर बुनकर सी

धागा-दर-धागा

रिश्तों को बुनती औरत,

चुन-चुन कंटकों से

नेह के बिखरे तिनके

समेट नीड़ बनाती

बिछौना वात्सल्य

का बिछाती है औरत,

जीवन सरिता में बहती

नौका की पतवार सी

प्रवाह-पथ की लोह-चट्टानों को

आत्मविश्वास और दृढ़ता से मोम

करती औरत

प्रकृति की प्रतिश्रुति सी,

निस्तब्ध पतझड़ में

बसंत की आहट

सुन ठूंठों से झांकती

हरियाली सी औरत


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational