STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Fantasy

4  

Minal Aggarwal

Fantasy

नाम है मेरा अमलतास

नाम है मेरा अमलतास

1 min
198

रंगों का 

एक समुन्दर हूं मैं 

आकाश के 

बादलों का एक समूह गान 


सुनहरे पीले फूल

हरे कोमल पत्ते

भूरी मटमैली सी टहनियां

कत्थई काजल की लकीरें खींचता एक तना


लम्बे और बेलनाकार इसपर लटके हुए फल

पहले हरे फिर गहरे भूरे रंग में तब्दील होते

सड़क किनारे लगा

घर के बगीचे में भी सजा

भरा पूरा, कहीं से न अधूरा


सूरज, सूरजमुखी और सरसों सा पीला

तोते के चमकीले तन सा हरा

यह मेरी पहचान

मैं जीवन को भर दूं सुंदरता से

हर किसी राहगीर से मेरी दुआ सलाम


मैं सबका प्यारा सा दोस्त

नाम है मेरा अमलतास।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy