STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract

4  

मिली साहा

Abstract

मुस्कुराहट- एक जादू

मुस्कुराहट- एक जादू

1 min
432

मुस्कुराहट है एक ऐसा जादू 

जो ज़िंदगी की तस्वीर बदल देती 

वास्तविक श्रृंगार है यह चेहरे का

अनमोल है जिसकी कीमत नहीं होती।


इसके बिना दुल्हन का श्रृंगार अधूरा

मुस्कुराहट नहीं तो लगे है संसार अधूरा

मुस्कान रंग जीवन का, इसके बिना

इस जगत में, प्रेम का भी है सार अधूरा।


मुस्कुराहट है स्वागत का द्वार

बिगड़े रिश्तों को भी देता है ये संवार

दोस्त बनाए अपनों को पास लाए

ऐसी है मुस्कुराहट की जादू भरी पुकार।


मुस्कुराहट सौंदर्य का उत्तम अलंकार

मुस्कुराहट खोल देती दिल के द्वार

उदास मन के लिए है औषधि ये

ईश्वर का है अनमोल सर्वोत्तम उपहार।


मुस्कान से सुंदर लगे संसार

मुस्कुराने से ना करो कभी इंकार 

माना उलझने भी बहुत है जीवन में

किंतु मुस्कान भी सुलझा देती उलझे तार।


कीमत भी नहीं चुकानी पड़ती

जितना बांटो उतनी ही बढ़ती जाती

किसी के होंठों की गर मुस्कान बन सकें

तो यह ज़िन्दगी हमारी सफल है हो जाती।


औरों में जो बांटता मुस्कान 

वही होता है सबसे बड़ा धनवान

ज़माने भर की दौलत से भी

बड़ी होती है एक प्यारी सच्ची मुस्कान।


थके तन के लिए है ये विश्राम

मुस्कुराओ जी भरकर सुबह शाम 

कहो इसको जादू की छड़ी अनोखी

या पुकार लो तुम संजीवनी इसका नाम।


चाहे कैसी भी हो परिस्थितियाँ 

समेटे रखना मुस्कुराहट की मोतियांँ

यही मुस्कुराहट भरी मोतियों की माला

खुशी के फूलों से भर देगी तुम्हारी दुनिया।


इसमें छुपे जादू का होता गहरा असर

रूह तक को होती है इसकी ख़बर 

ग़म भी अपना रास्ता बदल दे

मुस्कुराओ ऐसे हर पल खिलखिलाकर।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract