STORYMIRROR

Manju Rai

Inspirational

4  

Manju Rai

Inspirational

मुश्किल है

मुश्किल है

1 min
629

आसान है किसी से नफरत करना 

मुश्किल है प्यार करना  


आसान है किसी की आँखों में आँसू लाना 

मुश्किल है किसी के होंठों पे मुस्कराहट सजाना  


आसान है किसी से वादा करना

मुश्किल है हर हाल में वो वादा निभाना  


आसान है वक्त के साथ रिश्तों का बदल जाना

मुश्किल है वक्त के साथ बदलते रिश्तों को निभाना  


आसान है किसी पर इलजाम लगाना 

मुश्किल है मन की गालियों में झाँकना  


आसान है दामन में दाग लगाना 

मुश्किल है चरित्र को बचाये रखना  


आसान है बुलंदी को पाना 

मुश्किल है बुलंदी को पाने की कीमत चुकाना  


आसान है भीड़ का हिस्सा बन जाना 

मुश्किल है भीड़ से हटकर अपनी पहचान बनाना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational