STORYMIRROR

Sarita Kumar

Romance

4  

Sarita Kumar

Romance

मुलाकात

मुलाकात

1 min
339


एक मुलाकात जरूरी है 

करीब आने के लिए 

कुछ समझने के लिए 

कुछ समझाने के लिए 

उनकी निगाहों में समाने के लिए 

दिल में उतर जाने के लिए 

एक मुलाकात जरूरी है 

बहुत , करीब आने के लिए 

मगर 

मुझको तो डर है करीब जाने से 

पास जाकर खो जाने का 

उन्हीं के हो जाने का......

वजूद अपना मीट जाने का 

सम्मोहन इतना सशक्त है 

डर है विलीन हो जाने का 


इसलिए छोड़ो रहने दो 

बाकी रहेगा ये मुलाकात 

अगले जन्म के लिए 

बेख़ौफ़ मिलेंगे उनसे 

उन्हीं के हो जाने के लिए 

आंखों में उनके खो जाने के लिए 

अस्तित्व अपना मिटाने के लिए 

दिल में अपना घर बसाने के लिए 

ये मुलाकात रखते हैं 

हम अगले जन्म के लिए .....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance