STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance Tragedy

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance Tragedy

मुझ से दूर मत रहना

मुझ से दूर मत रहना

1 min
267

मैं हूँ तेरा, तू है मेरी,

दुनिया से क्यों डरना?

दिल है मेरा, तेरा दीवाना,

मुझ से दूर मत रहना।

तू है मेरे ख्वाबों की मल्लिका,

सपनों में मुझे न सताना,

दिन रात तेरी बाट देखूं मैं,

आकर सूरत दिखाना।

आजा सनम, मौसम है सुहाना,

मुझे अब न तड़पाना,

दिल है मेरा, तेरा दीवाना,

मुझ से दूर मत रहना।

तेरा मेरा रिश्ता पुराना,

मैं आशिक हूँ मस्ताना,

तेरे मिलन की प्यास लगी है,

आकर प्यास बुझाना।

देर मत करना, जल्दी आना,

गाऊं में मधुर तराना,

दिल है मेरा, तेरा दीवाना,

मुझ से दूर मत रहना।

तेरे बिना ये जीवन मेरा,

हो गया है पूरा वीराना,

रटता हूँ मैं नाम रात दिन तेरा,

दर्द दीवाना न बनाना।

इंतजार है "मुरली" को तेरा,

आज मत करना बहाना,

दिल है मेरा, तेरा दीवाना,

मुझ से दूर मत रहना।



साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance