STORYMIRROR

Neha Kumari

Romance

4  

Neha Kumari

Romance

मत करना कभी प्यार झूठे इंसान से

मत करना कभी प्यार झूठे इंसान से

2 mins
521

हां मैंने भी किया था प्यार एक जवान से,

जो चाहता था मुझे दिलो जान से।

प्रेम का प्रस्ताव लेकर एक दिन वह आया था मेरे पास,

बात बन जाने तक जारी था उसका प्रयास।

ना चाहते हुए भी एक दिन मुझे भी लग गई प्रेम की प्यास,

एक दूजे पर करने लगे हम अटल विश्वास।

बदल गई जिंदगी मेरी मैं जीने लग गई यह शान से,

कि कोई मुझे चाहता है दिलो जान से।


धीरे-धीरे उसने मेरी नींद भर दी ढेरों सपनों से,

और यूं दूर होने लगी मैं अपनों से।

यूँ रास्ते बदल जाने का होता था मुझे हर पल डर,

मगर वह कहता था कि मैं तुम्हारे साथ हूं और प्यार निभाऊँगा उम्र भर।

आखिर वह प्यार कर बैठा था एक ऐसे नादान से,

जिसे स्वयं पर गुरुर हो गया था कि उसे कोई चाहता है दिलो जान से।


एक दिन ऐसा भी आया,

जब उसने मुझे ठुकराया।

ना थी ऐसी उम्मीद मुझे उससे मैं रह गई देखती उसे हैरान से,

हां मैंने भी किया था प्यार एक ऐसे जवान से,

जो मुझे चाहता था दिल और जान से।


एक पल के लिए मुझे लगा

जैसे मेरी जिंदगी हो गई हो अब खत्म,

क्योंकि पल पल वह याद आता था

मेरी आंखें रहा करती थी हमेशा नम।

मेरे दोस्तों प्यार करके मत सोचना कि

आपकी जिंदगी कट जाएगी यूं आसान से,

क्योंकि मैंने भी किया था प्यार एक ऐसे इंसान से,

जो मुझे चाहता था दिलो जान से।


मुझे क्या पता था कि दुनिया करती है प्यार पैसों और पान से,

मुझे अब पता चला कि यह दुनिया करती है प्यार दौलत के दुकान से।

मेरे दोस्तों करना हो प्यार तो कर लेना अपने अभिमान से,

खेलने मत देना किसी को तुम अपने अरमान से।

अगर गलती हो जाए अनजान से,

तो मत डरना अपने अपमान से।

मेरे दोस्तों मत करना कभी प्यार एक झूठे इंसान से।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance