STORYMIRROR

Garima Mishra

Romance

3  

Garima Mishra

Romance

मोहब्बत की सांस

मोहब्बत की सांस

1 min
222

मोहब्बत की सांस कितनी होती है

जितना जी लिए, बस उतनी होती है!!


जिस दिन वो हाथ छूटता है

उस दिन सब आस टूटता है

की गई हर कोशिश बेकार होती है

जब रिश्ते में आई कोई दरार होती है!!


महज़ कोशिश से कोई बात नहीं बनती

जितना जी लिए, उतनी याद नहीं मिटती

मोहब्बत हुई थी एक ज़माने में

मुद्दतें लग गयी उसे भूलाने में!!


अरदास किये, फरियाद किये

हर मुमकिन कोशिश कर डाली

बात बस इतनी सी थी कि

महज़ कोशिश से कोई बात नहीं बनती!!


फिर उन्हीं सवालों में आकर उलझी

मोहब्बत की सांस आखिर होती है कितनी!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance