STORYMIRROR

मोहनजीत कुकरेजा (eMKay)

Romance

3  

मोहनजीत कुकरेजा (eMKay)

Romance

मोहब्बत हो गयी है !

मोहब्बत हो गयी है !

1 min
204


बरसों किया है इंतजार...

तुम्हारा कुछ इसी तरह से,

लहरों के उतार-चढ़ाव...

और डूबते हुए सूरज को,

देखते इसी समुद्र-तट पर !


शिकायत वादा-ख़िलाफ़ी की

हो भी तो किस तरह ?

आने का कोई अहद...

निभाने के लिए कोई वादा

तुमने किया ही कब था !


पर वो नाहक सी कोफ़्त,

वो बिना वजह की उलझन

नहीं हुआ करती मुझे अब...


इन लहरों के 'उतार' से...

इस 'डूबते' हुए सूरज से...

मोहब्बत जो हो गयी है !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance