STORYMIRROR

Shubham Anand Manmeet

Abstract Classics Inspirational

4  

Shubham Anand Manmeet

Abstract Classics Inspirational

मन का मृग

मन का मृग

1 min
2

यूं सुकूं हर पहर में ढूंढते रहते हैं हम ।
खुद को ही घर में ढूंढते रहते हैं हम ।

एक दुश्मन भी होता तो अच्छा होता,
दोस्त क्यों शहर में ढूंढते रहते हैं हम ।

शाख जिसकी हमने खुद काटी थी,
फूल उस शजर में ढूंढते रहते हैं हम ।

साथ अपने जो कभी चला ही नहीं,
उसको ही सफर में ढूंढते रहते हैं हम ।

- शुभम आनंद मनमीत


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract