STORYMIRROR

Aanart Jha

Romance

4  

Aanart Jha

Romance

मिलो तो सही

मिलो तो सही

1 min
69

तुम एक बार मिलो तो सही बहुत बातें अधूरी है

जो तुमसे करनी है प्यार की बातें मेरे जज़्बात की बातें


तुमसे सपने में की गई मुलाकात की बातें

सूखे पत्ते पर आती बहार की बातें


दिल में उमड़ रहे ज्वार की बातें

तुम एक बार मिलो तो सही अभी बहुत बातें


अधूरी है जो तुमसे करनी प्यार की बातें

तकरार की बातें मेरे प्यार के इकरार की बातें


इजहार की बातें इंकार की बातें

कुछ काम की बातें कुछ बेकार की बातें


तुम एक बार मिलो तो सही अभी बहुत बातें

अधूरी है जो तुमसे करनी है

मौसम के बदल रहे मिजाज की बातें


पन्नों पर निकल रहे ख्वाब की बातें

उन जागी हुई रात की बातें


जो तुमसे ना पूछ पाया कभी उन सवाल की बातें 

जो ना तुमको दे पाया कभी उन जवाब की बातें


उन अधूरी रात की बातें उन शबनमी शाम की बातें

हैं उन खेत खलियान की बातें 

तुम्हारे चेहरे पर आने वाली उस मुस्कान की बातें


तुम एक बार मिलो तो सही 

बहुत बातें अधूरी है जो तुमसे करनी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance