मिलने की उमंगें ....
जब दिल में जवान होती हैं ,
सारी - सारी रात तब ये ,
नींदें हराम होती हैं |
एक अजब सा ....
सपना बन जाता है ,
ख्वाबों में सिर्फ उसका ,
चेहरा नज़र आता है |
दिल की हसरतें ....
धड़कनो के साथ होती हैं ,
बारी - बारी इश्क की ,
कसमें जवान होती हैं |
उनसे मिलने पर ....
क्या होगा दिल पूछे जाता है ,
हर पल का सोच के ,
ये और घबराता है |
चेहरे पर आई हँसी ....
इज़हार का नाम देती है ,
हारी - हारी इश्क में ,
ये नई प्यास देती है ||