महाकालेश्वर
महाकालेश्वर
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से,
महाकाल भी एक है।
कई खास बातें उनमें से,
भस्म आरती एक है।।
शिवजी शाश्वत शासन करते,
भोले शंकर यहाँ के राजा,
इनका ध्यान रखे जो कोई,
खोलें भाग्यमयी दरवाजा।।
छै- छै बार आरती होती।
पृथक पृथक देते हैं रूप।
शेषनाग बजरंगी दूल्हा,
शयन अंत है मूल स्वरूप।
हवन कुंड में पीपल पाखड़,
बेलपत्र गऊ गोबर केला।
पौराणिक उज्जैन नगरिया,
लगता यहाँ कुंभ मेला।।
महाकाल के करना दर्शन,
श्रवण शुभ माना जाता।
शिवरात्रि का पर्व देश में,
महापर्व जाना जाता।।