STORYMIRROR

Fardeen Ahmad

Romance

3  

Fardeen Ahmad

Romance

मेरी फेवरेट हो तुम!

मेरी फेवरेट हो तुम!

1 min
294

अगर ज़िन्दगी एक किताब है

तो मेरा फेवरेट चैप्टर हो तुम

अगर ज़िन्दगी एक मूवी है

तो मेरा फेवरेट कैरेक्टर हो तुम।


ज़िन्दगी अगर समंदर हो जाए

तो तुम्हें अपनी कश्ती बना लूँ

ज़िन्दगी अगर शहर सी हो जाए

तो तुम्हें अपनी बस्ती बना लूँ।


तेरे इश्क़ में खुद को भूल सा जाता हूँ

बैठे बैठे खुद को खोया सा पाता हूँ

यूँ ही अगर कभी हो जाता हूँ मायूस

तुझे याद करके चेहरे पर मुस्कान लाता हूँ।


अगर ज़िन्दगी आसमान है

तो मेरा सबसे रोशन सितारा हो तुम

अगर ज़िन्दगी दरिया है

तो एक ख़ुबसूरत सा किनारा हो तुम।


ज़िन्दगी अगर सफ़र हो जाए 

तो तुम्हें अपना रास्ता बना लूँ

ज़िन्दगी अगर कोई डिश हो जाए

तो तुम्हें सफ़ेद सौस पास्ता बना लूँ।


अगर तुम मेरी हो

तो तुम्हें अपना बना लूंगा 

अगर तुम मेरी नही 

तो तुम्हें सपना बना लूंगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance