STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Inspirational

4.5  

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Inspirational

मेरी भारत भूमि...

मेरी भारत भूमि...

1 min
21

जन्म लिया जिस धरती पर 

मातृ भूमि वह कहलाती है 

देश हमारा प्यारा भारत

जिसकी सुंदरता सदा लुभाती है।


भारत देश है वीर भूमि

यहां जन्मे राणा और श्री राम थे

इनके पद चिन्हों पर चले सभी

ऊंचे सदा इनके नाम थे।


वीरगति को प्राप्त हुए जो

माटी देश की संग लिए

वे हैं हमारे महान सैनिक

जो इस भूमि पर जन्म लिए।


कदम कदम पर खतरा था पर

वीर सैनिक हमारे जैसे बाज हैं

ऐसे निडर योद्धाओं पर

हम सभी को दिल से नाज है।


जीवन खुशियों से भरा हमारा

क्योंकि सीमा पर वे तैनात हैं 

डर नही अब किसी बात का

क्योंकि सेना जो हमारे साथ हैं।


शत शत नमन भारत भूमि को

आहो भाग्य जहां जन्म लिया

इस पर जीवन अर्पण हो मेरा

यह स्वत: संकल्प मैंने लिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract