STORYMIRROR

himani goel

Romance Fantasy

4  

himani goel

Romance Fantasy

मेरे जैसा कहाँ से लाओगे

मेरे जैसा कहाँ से लाओगे

1 min
201

प्यार में बेकरारी और बेसब्री मिलेगी तुम्हें

मेरे जैसा सब्र कहाँ से लाओगे

दिल धड़कते हैं जहाँ हर मोड़ पे

तुझ पर अपनी धड़कने रोक दूं

मेरे जैसा इश्क़ कहाँ से लाओगे


हर खूबसूरत चेहरे से मोहब्बत होती है तुम्हें

मेरी सिरत तक कैसे पहुंच पाओगे

लोगों को लूटने की फ़ितरत लिए जहाँ फिरते है लोग

वहाँ लूट जाओ तेरे लिए

और तुझे खबर ना हो

मेरे जैसी दीवानगी कहाँ से लाओगे


हथेली पे दिल लेकर

मिलते हो सबसे तुम

तुझे दिल में रखकर

सबसे मुँह मोड़ लूँ 

मेरे जैसा हमसफर कहाँ से लाओगे


तेरी ख़ुशी का सजदा करने

आते होंगे लाखों

तेरे हर दर्द को

अपनी तरफ मोड़ दूँ

मुझ जैसे को क्या अपनी दुआ में रख पाओगे

हो जाओ कुर्बान तेरे बस एक इशारे पे

बोलो

मुझ जैसा इश्क़ बाज़ कहीं ढूंढ पाओगे?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance