STORYMIRROR

himani goel

Others

4  

himani goel

Others

क्या लिखूँ

क्या लिखूँ

1 min
231

क्या लिखूँ

तुझे लिखूँ, तेरे बारे में लिखूँ

मेरा इंतजार लिखूँ

तेरा लौट के ना आना लिखूँ

मेरा इकरार

तेरा इनकार

बता ना क्या लिखूँ

तेरी हंसी लिखूँ

या अपना दर्द लिखूँ


तेरा यूँ हाथ थाम के छोड़ जाना लिखूँ

अपना तुझे लिखूँ

या पराया लिखूँ

नाम दूँ तुझे

या बेनाम ही रहने दूँ

बता ना क्या लिखूँ

तेरे वादे लिखूँ

या तेरे इरादे लिखूँ

यूँ बेवजह

तेरे मेरे सफर से

तेरा जाना लिखूँ

तू आबाद

मैं बर्बाद

बता ना क्या लिखूँ


तेरी खामोशी लिखूँ

पल पल उमड़ता

मेरे अंदर का शोर लिखूँ


तेरा हर छोटी बात पे रूठ जाना लिखूँ

मेरा हर दफा तुझे मनाना लिखूँ


तुझे अपना सवेरा लिखूँ

या ढलती शाम लिखूँ


या सूरज की तपिश को

अपने बांहों में समेटती

तुझे उस चाँद की चांदनी लिखूँ


तेरा सुकून

मेरा जुनून

बता ना क्या लिखूँ 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन