STORYMIRROR

Manoj Godar

Comedy Inspirational Others

4  

Manoj Godar

Comedy Inspirational Others

मेरे दोस्त मेरी जान

मेरे दोस्त मेरी जान

1 min
354

खास है इस दिल में जगह, मुकाम दोस्तों। 

सुबह तुम्ही हो मेरी, तुम्ही शाम दोस्तों। 


खुशियां तुम्हारे साथ है, हर गम तुम्हारे साथ। 

जीना तुम्हारे साथ है, मरना तुम्हारे साथ। 

तुम्ही मेरी महफ़िल हो, तुम्ही जाम दोस्तों। 

सुबह तुम्ही हो मेरी, तुम्ही शाम दोस्तों। 


रुक जाता है वक्त भी, गप और परिहास में 

रूठना मनाना चलता है, यारों के साथ में

तुम्ही मेरे किशमिश, तुम्ही बादाम दोस्तों। 

सुबह तुम्ही हो, तुम्ही मेरी शाम दोस्तों। 


बचपन की वो यादें, वो कॉलेज का जमाना 

ठेले वाले के फलों को, खाना और चुराना। 

तुम्ही हो खोटे सिक्के, खरे दाम दोस्तों। 

सुबह तुम्ही हो, तुम्ही मेरी शाम दोस्तों।        


होंठों की हंसी, दिल की ख़ुशी, प्यार तुम्ही हो 

बांधे हो दिल से दिल को, दिल के तार तुम्ही हो 

तुम खास हो मेरे, ये दुनिया आम दोस्तों। 

सुबह तुम्ही हो, तुम्ही मेरी शाम दोस्तों। 

             



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy