STORYMIRROR

RASHI SRIVASTAVA

Classics

4  

RASHI SRIVASTAVA

Classics

मेरा वर्ष 2019

मेरा वर्ष 2019

1 min
496

कुछ खोया कुछ पाया है

पर कुछ नहीं गंवाया है


सम्मान मिले उपलब्धि मिली

मुझको एक पहचान मिली


धोखेबाजों से सीख मिली

यारों के संग कुछ जीत मिली


क्या करना है यह जान लिया

क्या करना नहीं, पहचान लिया


परिवार के संग आनंद लिया

खुशियों के पलों को संग जिया


यारों के संग मस्ती की

कुछ काम, कुछ मटरगश्ती की


हंसते-गाते पाते-खोते

जाने कब पूरा साल गया


कभी जुदा ना होंगे जो

लम्हें जीवन में जोड़ गया


जाते वर्ष के गर्भ से ही

निकल रहा है साल नया


तू ही गर ना होता तो

कैसे मैं देखती साल नया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics