मेरा सच्चा प्यार हो तुम
मेरा सच्चा प्यार हो तुम
मेरा सच्चा प्यार हो, तुम।
दिल से दिल का तार हो, तुम ।
जीवन का श्रृंगार हो, तुम ।
शीतल मन्द बयार हो, तुम ।
बारिश की फुहार हो, तुम ।
यौवन की सरकार हो, तुम ।
मेरी धड़कन और सांस हो, तुम ।
प्यासे दिल की प्यास हो, तुम।
मन का अटूट विश्वास हो, तुम।
मेरी सबसे खास हो, तुम।
मेरे कल की आश हो, तुम।
सबसे ज्यादा पास हो, तुम ।
मेरे दिल की सरताज हो, तुम।
मेरा कल और आज हो, तुम।
मेरे सारे राज हो, तुम ।
जीवन संगीत का साज हो, तुम ।
इस गूंगे की आवाज हो, तुम।
फिर क्यों मुझसे नाराज हो, तुम।
मेरे दिन और रात हो, तुम।
दिल से दिल की बात हो, तुम ।
हर पल हरदम साथ हो, तुम
मेरा आधा गात हो, तुम ।
कुदरत की सौगात हो, तुम ।
मेरे दिन की शुरुआत, हो तुम ।

