STORYMIRROR

Ultimate Loser

Romance

4  

Ultimate Loser

Romance

मेरा ख्वाब और तुम

मेरा ख्वाब और तुम

1 min
184

दिल और जोर से धड़कता है

और सांसे मेरी थम सी जाती है;

जब भी तुम अपने फूल जैसे कोमल

उन लबों को मेरे लबों पर रखती हो;


बदन के तुम्हारे हर एक कटाव पर

जब उंगलियां मेरी चलती है;

कमर के तुम्हारी थिरकन ऐसे लगती हैं मानो जैसे

मछली कोई पानी से निकलने पर तड़पती हैं;


अपनी उन गीली ज़ुल्फो से जब

तुम मेरे चेहरे को भिगाकर मुझे नींद से जगाती हो;

लगता है कि जैसे तुम मुझे

इशारों इशारों में अपने पास बुलाती हो;


जब भी बाज़ार में पकड़ता हूं हाथ तुम्हारा

तुम शर्मा कर के अपना हाथ छुड़ती हो;

अकेला पाकर बाहों में अपनी तुम कुछ यूं जकड़ती हो

कि जैसे भूल कर सबकुछ बस मुझमें समाना चाहती हो;


ख्वाहिशें तो और भी बहुत सी है

इस दिल ए नादान की मगर अफ़सोस

वो पूरी नहीं हो सकती क्योंकि तुम अब इस दुनिया में

सिर्फ मेरे ख़्वाब और ख़यालो में साथ रहती हो!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance