STORYMIRROR

Deepti S

Abstract Inspirational

4  

Deepti S

Abstract Inspirational

मेरा छोटा सा संसार

मेरा छोटा सा संसार

1 min
157

जीवन का चक्र है सारा, मात-पिता संग बच्चों से बनता परिवार

हँसता बचपन खेलता लड़कपन यही है मेरा छोटा सा संसार


हर पल फैला रहता खिलौने,कलम,किताब से मेरा घरबार

ऊछल कूद न हो जिस दिन,मायूस दिखे हर कोना बार-बार


दिनभर रहती आगे पीछे,थक जाती हूँ सुनकर चीख पुकार

शाम की थकान जादू की झप्पी से दूर करते आज के शैतान


कभी लड़ते कभी झगड़ते आपस में फिर मिल जाते

सुख दुःख हैं सब साथ निभाते,मनाते साथ हर त्यौहार


सभी के घरों में यूँ ही चलता रहे ये कभी न रुके ये चक्रधार

फलती फूलती रहें ख़ुशियाँ यूँ ही,इन्हीं में बसा जग संसार।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract