STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Action Inspirational

मेहनत एक साधना

मेहनत एक साधना

1 min
347


जीवन एक आराधना है,

मेहनत भी एक साधना है।

चल जरा साधना पथ पर,

जीवन अपना संवार ले तू।


क्यों तू भटके राही फिर,

न जाने किस प्रलोभन में,

कर्म से जो तू चूका,

शांति मिले न कण कण में।


जी ले आज साधना भी ये,

कर्म से वक्त बना लें न,

जो तू पाया न कभी भी,

आज वो फल पा ले न।


मेहनत कर इस जिंदगी में,

कर्म के बीज बोता चल,

परिपक्व हो जो वृक्ष बने,

काज ऐसा तू करता चल।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action