STORYMIRROR

Jayan Nair

Romance

4  

Jayan Nair

Romance

मैंने प्यार ही तो किया

मैंने प्यार ही तो किया

1 min
373

मैंने प्यार ही तो किया है तुमसे,

प्यार का इज़हार ही तो किया तुमसे,

फिर किस बात की नाराज़गी है हमसे ।


ना जाने सपनों में क्या क्या कहते थे तुमसे,

तस्वीर को तेरी लिए कभी चूमा करते थे,

कभी कभी तेरे होंठो से होंठ मिला करते थे,

दिल के हर पन्नों में तेरा नाम लिखा करते थे,

प्यार से हम दो मीठी बात किया करते थे,

बस मैंने प्यार ही तो किया है तुमसे,

प्यार का इज़हार ही तो किया तुमसे,

फिर किस बात की नाराज़गी हैं हमसे ।


मेरा दिल तुझपे आया तुझे अच्छा न लगे,

तेरी तस्वीर को चूमना तुझे अच्छा न लगे,

सपनों में मेरा तुझे ही देखना अच्छा न लगे,

मेरी हर बातें शायद तुझे अब अच्छी ना लगे,

मेरी शक़्ल सूरत तुझे अब अच्छी ना लगे,

मेरे प्यार को शायद तू पहचान न सकें,

मेरे दिल की भावनाओं को समझ ना सकें,

भले ही तेरी नाराज़गी रहे अब हमसे,


चाँद और सूरज रोज़ सभी को दिखते हैं,

महफ़िल में कई अपने भी हमें दिखते हैं,

सपने कई सच्च होने को ही दिखते हैं,

प्यार के मौसम में ही पुष्प खिलते हैं,

मेरे दिल में हर पल तुम्हीं रहते हैं,

तभी तो हम तुम्हीं से प्यार करते हैं,

प्यार का इज़हार हम तुम्ही से करते हैं,

क्यों तुम हमसे नाराज़गी रखते हैं ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance