STORYMIRROR

Rajit ram Ranjan

Romance Tragedy

4  

Rajit ram Ranjan

Romance Tragedy

मैंने भी मोहब्बत की थी...!

मैंने भी मोहब्बत की थी...!

1 min
317

मैंने भी मोहब्बत की थी

पर मुकम्मल नहीं हो पाई

जिसे समझा था सनम

वही निकली हरजाई


कोई गिला शिकवा

फिर भी नहीं उससे

भुला दिया उसे कब का

मिटा दिया उसे दिल से

मगर मिटती नहीं

उसकी परछाई

मैंने भी मोहब्बत की थी

पर मुकम्मल नहीं हो पाई


मैंने इन्हीं आंखों से देखा

उसे किसी और का होते हुए

किसी और के नाम की मेहंदी रचाते हुए

सिंदूर लगाते हुए

मैंने इन्हीं आंखों से देखा

जो कभी मेरी थी

हक था मुझपे उसका

एक क्षण में हो गई पराई

मैंने भी मोहब्बत की थी

पर मुकम्मल नहीं हो पाई

मैंने भी मोहब्बत की थी!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance