STORYMIRROR

Phool Singh

Fantasy Others

3  

Phool Singh

Fantasy Others

मैने पी ली मधुशाला

मैने पी ली मधुशाला

1 min
246

सुन्दर-सुन्दर शब्दों का

संग्रह मैंने कर डाला

उपयोग नहीं, प्रयोग न जानूँ

शायद पी ली मैंने मधुशाला।।

 

कविता लिखने के चक्कर में

मैंने क्या क्या कर डाला

लय नहीं तो क्या हुआ

प्रयास मैंने तो कर डाला।।


कवि बनने की चाह नहीं पर 

कविता एक मैं लिख डाला 

गीत नहीं संगीत नहीं

प्रकट भाव को अपने कर डाला।।


सही क्रम में बांध शब्दों को 

रचना मैं तो कर डाला 

मुस्कान चेहरे पर आए सभी के 

एक कविता लिखा डाला।।


ओपन बुक्स व् फेस बुक पर

मैंने प्रसंग रच डाला

प्रतिक्रिया की चाह नहीं

अपने मन की कह डाला।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy