STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Romance

3  

Bhawana Raizada

Romance

मैं और तुम

मैं और तुम

1 min
212

मैं हूं, तुम हो और हमारा साथ,

कोई मुश्किल कठिन नहीं,

हम आर हो या पार।


मैं हूं, तुम हो और हो मुस्कान,

जीवन की डगर पर चल पड़ेंगे,

करने पूरे अरमान।


मैं हूं, तुम हो और हमारा विश्वास,

निभा जाएंगे हर रिश्ते को,

एक यही है प्रयास।


मैं हूं, तुम हो और एक उम्मीद,

दुनिया के तीक्ष्ण बाणों के बीच,

लक्ष्य हमारी रसीद।


मैं हूं, तुम हो और हमारा प्यार,

किसी गम की कोई जगह नहीं,

सिर्फ खुशियां अपार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance