STORYMIRROR

Poonam Mishra

Romance

3  

Poonam Mishra

Romance

माहिया

माहिया

1 min
287

पायल की छन छन से

अंखियां साजन की

चाहे ये तन मन से।


बेटी है डोली में

पनिया नैन भरे

साजन की बोली में।


सजना गीत सुनाऊं

मेरी वाणी से

तुमको पास बुलाऊँ


नीलेे से नयना है

सपन संजोती मां

घर का ये गहना है।


मधुमास सकल आया

फूल खिले दिल के

लो भंवरा मंडराया।


चांदनी की रात कहो

कोर निहारे है

गरबा की बात कहो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance