STORYMIRROR

Javed Ali

Inspirational

4  

Javed Ali

Inspirational

लंबा सफर

लंबा सफर

1 min
23.1K

सफर आसान होता नहीं

मंजिल तक पहुंचने का

तय करना होता है 

एक 

लंबा सफर


चलना पड़ता है 

मीलों बिना थक कर

बहाना पड़ता है पसीना 

बिना रुक कर

ना फासलों की फिकर


न हारने का डर 

बस आगे बढ़ते रहना 

और बढ़ते रहना 

चलते रहना 


और चलते रहना

ही पहुंचाता है  

मंजिल तक

धूप हो,

आंधी हो,

बरसात हो,


या हो अंधियारा,

चलना पड़ता है

बस चलना पड़ता है

सब कुछ सहना पड़ता है 

झेलना पड़ता है सब कुछ


मंजिल तक पहुंचने तक

तय करना होता है 

एक 

लंबा सफर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational