STORYMIRROR

Javed Ali

Inspirational

4  

Javed Ali

Inspirational

देश का परचम

देश का परचम

1 min
23.5K

उस देश का परचम लहराएगा जो

वर्ष 2020 से वर्ष 2021 में जाएगा

साहस, धैर्यवान बनेगा 

वह देश

जो लड़कर जीत पाएगा 

अनदेखे शत्रु से भीड़ कर उसे मार पाएगा 

हां वही विश्व विजयी 

कहलाएगा !!


आसान नहीं अनदेखे शत्रु से लड़ना, 

रणनीति खास होगी जिनकी

वे ही जीत पाएंगे 

शत्रु को हराकर अपना

परचम लहराएंगे !!


सुना है,

शत्रु बड़ा विषैला है, 

फैल रहा है हर देश में

परंतु अकेला है !!

शत्रु के पराजय का रहस्य

यदि एक देश ने भी जान लिया -

तो मानो विश्व को अनदेखे शत्रु से, 

लड़ने का संदेश दिया !!


हर देश ने अब

इस शत्रु को पराजय

करने की है ठानी !!

चलो मिलकर लड़ते हैं,

विश्व शत्रु से हर देश ने

यह बात है मानी !!


सबका साथ,

सबका विश्वास,

हो अगर साथ 

भारत ही जीतेगा 

सबसे पहले और

लहराएगा विश्व में 

अपना परचम !!


कहलायेगा 

फिर से विश्व गुरु 

हारेगा शत्रु 

लहराएगा दुनिया में 

भारत देश का परचम !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational