STORYMIRROR

Javed Ali

Tragedy

4  

Javed Ali

Tragedy

नई तकनीक नया जमाना

नई तकनीक नया जमाना

1 min
22.6K

समय का चक्र बदलता है,

तकनीक बदलते हैं ,

युग बदलते हैं ,

फिर आता है नया जमाना !

देखिए तो जरा इस नए जमाने को 

हम कितने आधुनिक हैं.. 

हम सबके हाथ में 

एक यंत्र है - मोबाइल कहलाती है

अब तो दुनिया की सारी जानकारी 

मुट्ठी में समा जाती है 

अब चिट्टियां नहीं लिखते हैं हम

अब पलक झपकते ही

व्हाट्सएप,फेसबुक इंस्टाग्राम और

मैसेंजर से संदेश एक देश से दूसरे देश 

किसी भी कोने पर पहुंच जाती है !!

हम आधुनिक युग में है,

जो नई तकनीक वाली है ,

सबसे तेज,

सबसे सरल,

सबसे सुगम 

पर प्रकृति नहीं है !!

हम सब भौतिक होते जा रहे हैं 

प्रकृति खत्म होती जा रही है -

गांव खत्म 

पेड़ खत्म 

नदी खत्म 

पहाड़ खत्म

तब क्या फायदा 

ऐसी नई तकनीक का

नए जमाने का ?

प्रश्न है कि क्या चाहिए अब आपको ?

नया जमाना नई तकनीक या 

फिर प्रकृति से भरा वह पुराना जमाना !! 

भौतिक 

या प्राकृतिक!! 

आप चुन लो...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy