STORYMIRROR

अर्चना तिवारी

Children

4  

अर्चना तिवारी

Children

लड्डू

लड्डू

1 min
422

मंदिर के लड्डू गोल -गोल 

मम्मी के लड्डू गोल –गोल 


बेसन खोया या हो मोतीचूर 

गोल –गोल लड्डू बनते सुंदर 


बेसन के स्वादिष्ट लड्डू 

भाते भाभी के हाथों के 


घी में भूने बेसन में मिलते ही 

चीनी घोलती अपनी मिठास 


आपस में मिलकर तीन चीज़े

सुंदर लड्डू बनाते हैं 


हर शुभ मुहूर्त की शुरुआत 

होती मीठे लड्डू से 


शादी के लड्डू की बात ही निराली 

देख जिसे आती चेहरे पर लाली 


पर जो खाये वो पछताए 

जो न खाये वो भी पछताए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children