STORYMIRROR

Dishika Tiwari

Abstract Inspirational Children

3  

Dishika Tiwari

Abstract Inspirational Children

मुस्कान

मुस्कान

1 min
214

एक बात सब जानो, खुद भी मुस्कुराते रहो,

दूसरों को भी मुस्कुराने के लिए कहते रहो ।


मुस्कुराहट हर दुख को जो मिटा देती है,

मुस्कुराहट ही दुख को सुख में बदल देती है।


जब चेहरे पर मुस्कान आ जाती है,

तब हर जगह खुशहाली छा जाती है।


एक मुस्कुराएगा तो दूसरा भी मुस्कुराएगा,

न हंसने वाला भी मुस्कुराना सीख जाएगा।


अब तो आप सब चेहरे पर मुस्कान लाओ

 किसी के मुस्कुराने की वज़ह बन जाओ।


मुस्कुराने से ही जिंदगी चलती है,

मुस्कुराने से उम्र भी बढ़ती है ।


कभी दर्द हो तो रोना नहीं चाहिए,

हँसते हुए दर्द सह जाना चाहिए।


कभी-कभी दूसरों का दिल बहलाने के लिए 

चेहरे पर मुस्कान लाते रहना चाहिए।


स्वस्थ रहोगे अगर तुम मुस्कुराओगे,

हर रोग से लड़ने की शक्ति तुम पाओगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract