STORYMIRROR

Umesh Shukla

Tragedy

4  

Umesh Shukla

Tragedy

क्यों मौन

क्यों मौन

1 min
349

हम अपने कूचे में मुद्दतों से

क्यों मौन साधे पड़े हुए हैं

कौन ऐसी बेबसी है कि

लब पे ताले जड़े हुए हैं

जुल्म और मनमानियां

क्यों बन गई हैं मेखला

प्रतिकार औ प्रतिरोध का

कहाँ गुम हुआ है हौसला

क्यों नहीं करते हैं खुलकर

हम सब सच की पैरोकारी

चाऱों ओर पसरती जा रही

झूठों लंपटों की फौज भारी

सिर से ऊपर बह रहा अब

दूषित फैसलों का सैलाब

बिखर रहे हैं एक एक कर

जन मन में पैठे सब ख्वाब

गहन पसोपेश से घिरे हुए

हैं लोकतंत्र के तीनों स्तंभ

जनप्रतिनिधियों के बर्ताव

भी लोगों को कर रहे हैं दंग

बने कौन हनुमान जो दल

दे जुल्मियों का अभिमान

किसी मसीहा की प्रतीक्षा कर

रहा है सचमुच में हिंदुस्तान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy