STORYMIRROR

AKSHAT YAGNIC

Abstract

3  

AKSHAT YAGNIC

Abstract

क्या कहेंगे लोग

क्या कहेंगे लोग

1 min
160

मत सोचिए क्या कहेंगे लोग

है यह बड़ा घातक रोग


लोग नहीं आएंगे आपका जीवन जीने

तो क्यों अपना चैन हम खुद ही छीने


आपके जीवन पर है केवल आपका अधिकार

इसलिए खुद पर कीजिए ये उपकार


जैसा मन करे वैसे ही जिया कीजिए

अपना अमृत अपना विष खुद ही पिया कीजिए


मरण शैया पर नहीं आए आपके मन में यह विचार

कि हो गया आपके जीवन के साथ अत्याचार


आप केवल लोगों को सोचकर ही जीते रहे

अपनी इच्छाओं का मुंह खुद ही सीते रहे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract