STORYMIRROR

क्या बात है

क्या बात है

1 min
353


किसी से इश्क बेपनाह करते हो,

इजहार करने से फिर भी डरते हो

वो हौले से आकर इजहार कर जाए

तो क्या बात है।


तुम्हारी आँखों में कुछ नमी सी है

शायद उसी के खोने की कमी है

उसकी आँखे भी आँसू छलका जाए

तो क्या बात है।


हम यूँ ही उनकी यादों में डूब जाए

महफिल में भी उन्हें भूल ना पाए

ऐसे में हमें वो तन्हा मिल जाए

तो क्या बात है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance