STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Abstract

4  

संजय असवाल "नूतन"

Abstract

कविताएं जिंदा रखती हैं

कविताएं जिंदा रखती हैं

1 min
64

कविताएं जिंदा रखती है, 

मानव जीवन के सार को,

समझती हैं 


उसकी हर उम्मीदों को,

मानव की छुपी आकांक्षाओं में,

कविताएं दूर करती है 

मन के अंधेरों को,


अपनी ही रोशनी से,

शांत मन में संगीत का 

सृजन कर,


कविताएं समझती हैं,

हमें हरदम,

तभी तो वह हमें इंसान बनाती है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract