STORYMIRROR

Sanket Vyas Sk

Comedy

4  

Sanket Vyas Sk

Comedy

कुछ तो गड़बड़ है

कुछ तो गड़बड़ है

1 min
1.9K

पता नहीं चल पाता पर

परेशानी हो रही है 

कुछ तो गड़बड़ है। 


डॉक्टर ने खुून की जाँच

करवाने को कहा 

लंबे समय से खून लेकर गया वो

रिपोर्ट अभी तक आया नहीं 

कुछ तो गड़बड़ है।


खून की नदियाँ बह रही है 

उसके पास वाली 

वो लाल दिवाल भी गिर रही है 

नदियों में आज कुछ अलग है 

कुछ तो गड़बड़ हैं।


जमाने भर की परेशानियों को

साथ लेकर चल रहे हैं 

परेशानियों का कोई

हल नहीं मिल रहा 

कुछ तो गड़बड़ हैं, 


चेहरा दिखाते नहीं है 

अपनी पहचान छुपाते

फिर रहा है 

चेहरे को दिखाने का

सैलाब कुछ अलग है 

कुछ तो गड़बड़ है।


टी. वी. चलाने को जी ललचाया

आउट लेट में प्लग भी डाला

और स्विच भी कर दी ऑन

पर अब तक टी. वी.

चालू हुआ ही नहीं 

 कुछ तो गड़बड़ हैं। 


दोस्त को मिलने गए घर पे

दोस्त तो साथ में ही था अपने

घर में गए

चाय भी पी पर

दोस्त तो मिला ही नहीं 

कुछ तो गड़बड़ है।


अपने किए का कुछ

अंदाज नहीं है

क्या गलत क्या सही,

फर्क मालूम नहीं है

अपने दिए हुए

अल्फाज़ अलग है

कुछ तो गड़बड़ है।


बहुत खाए थे समोसे

पेट में घनघनाहट मची है

कुछ तो गड़बड़ है।


खाई अजवाइन की गोली

और नींबू-सोडा भी पी

बहुत फिर भी

डकार साली अभी तक

आईं ही नहीं

 कुछ तो गड़बड़ है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy