STORYMIRROR

Sanket Vyas Sk

Drama

4  

Sanket Vyas Sk

Drama

पहचान कौन

पहचान कौन

1 min
938

वैसे तो स्रीलिंग हैं नाम

खतरा दिखाना है मेरा काम

पुलिस वाले की जीप पर घूमती 

एम्बुलेंस की टोच पर में जलती

चलो मुझे पहचानो जल्दी 

 कौन हूँ मैं एसी बंदी?


हा हा हा 


लालबत्ती लालबत्ती लालबती

सही पहचाना आपने हूं मैं लालबत्ती,


अब मैं बताऊँगी 

कहाँ कहाँ पर कैसे कैसे 

हमेशा मैं हूँ जलती 

हाँ हूं मैं लालबत्ती।


पानी के डेममें पानी बढा, हाई एलर्ट हुआ, 

कहीं आग लगी कहीं धुआँ उठा

एसे कई खतरो पर ही मेरा जनम हुआ

 खतरो की एसी पहचान में बनती

हाँ हूं मैं लालबत्ती।


 कहीं चोरी-चपाट, गुंडे-मवाली,

कहीं मारपीट तो कहीं भागा-भागी,

होती बुरी हरकत गर कहीं तो

थोडी ही देर में वहां पे जलती

पुलिसवाले की जीप पर जलती

हाँ हूं मैं लालबत्ती।


कहीं आग लगी कोई जल गया, 

मारपीट हुई तो कोई टूट गया, 

माँ को पेट में दर्द हुआ,

बाइक से कोई गीर गया, 

एक फोन पे में आ जाती

एम्बुलेंस की करके सवारी

हाँ हूं मैं लालबत्ती।


इसके अलावा कई सारी

जगह पर रहती हूं

सरकारी गाड़ी पर

हमेशा ही मैं बहती हूं 

हाँ मैं वो लालबत्ती हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama