कुछ देर मन को शांत कर
कुछ देर मन को शांत कर
कुछ देर मन को शांत कर, सब कुछ छोड़ एकांत कर,
ध्यान कर केवल ध्यान कर, कुछ देर मन को शांत कर।
चंचल मन चपलता कितनी करे, चित एकाग्र बिल्कुल ना करे,
मन और तन का मान कर, कुछ देर मन को शांत कर।
खुद को शून्य के समीप ला, मूँद पलक सब दुनिया भुला,
बस ध्यान का सम्मान कर, कुछ देर मन को शांत कर।
सवालों को ज़हन से भूल जा, जवाबों को पाने से पहले ठुकरा,
खामोश लबों से सवाल कर, कुछ देर मन को शांत कर।
शांत मन से खुश शांत आत्मा, शांत आत्मा से खुश परमात्मा,
केवल परमात्मा का ध्यान कर, कुछ देर मन को शांत कर।
कुछ देर मन को शांत कर, सब कुछ छोड़ एकांत कर,
ध्यान कर केवल ध्यान कर, कुछ देर मन को शांत कर।|
