STORYMIRROR

कुमार संदीप

Inspirational

4  

कुमार संदीप

Inspirational

हौसलों की उड़ान

हौसलों की उड़ान

1 min
509


मंजिल मिल जाएगी इक दिन

राही तू हौसलों की उड़ान भर

आत्मविश्वास मत रख कमजोर

सफलता तेरे पास ख़ुद चलकर

आएगी बस तू रख विश्वास ख़ुद पर

तू जीत जाएगा इक दिन

मुश्किलों से परेशानियों से।।


भले तुमने जन्म लिया है छोटे गाँव में

भले तू जूझ रहा है गरीबी से

राही तू मत भूल भले ही

तेरा गाँव छोटा है, तू झेल रहा है परेशानी

इक दिन तेरा भी समय आएगा

तू ले शपथ आज कि

करुंगा एक दिन कुछ ऐसा कि

मिट जाएगी गरीबी मिट जाएगा

नामोनिशान दुख, दर्द पीड़ाओं का।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational