STORYMIRROR

Mahesh Sharma Chilamchi

Inspirational

4  

Mahesh Sharma Chilamchi

Inspirational

परचम प्रणाम होगा

परचम प्रणाम होगा

1 min
461

बढा तो दे कदम तू,

रहबर जहान होगा,

कामयाबी के शिखर पर,

तेरा निशान होगा,


हिम्मत के हौसलों को,

ऊंची उडान तो दे,

अव्वल है 'राज' तुझको,

हासिल मुकाम होगा,


मत आंक कभी खुद को,

दूजे के आईने में,

तारों भरे गगन में,

तू स्वयं शान होगा,


पक्का तू रख इरादा,

मन को लगाम दे दे,

नेक नियती से जग में,

परचम प्रणाम होगा...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational