STORYMIRROR

Mahesh Sharma Chilamchi

Abstract

4  

Mahesh Sharma Chilamchi

Abstract

कोरोना कोरोना

कोरोना कोरोना

1 min
327

पाकिस्तान को है नहीं, कोई दूसरा काम,

खाते पीते जागते, बस कश्मीर का नाम,


बस कश्मीर का नाम, कोरोना का कोई डर ना,

हम कश्मीर न छोड़ेंगे, जब तक जाएंगे मर ना,


कहे 'चिलमची' फेल है, झूठ कपट व्यवधान,

जनता हर पल मर रही, जागो पाकिस्तान,


देश सभी मिलकर करें, कोरोना पर वार,

जनता सजग सतर्क हो, लड़ने को तैयार,


लड़ने को तैयार, फंड एक अलग बनाया,

सार्क देशों को भारत ने, रास्ता दिखलाया,


कहे'चिलमची' जरूरी, बहुत अवेयरनेस,

आफ़त से मिलकर लड़ें, सभी विश्व के देश।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract