कुछ और बात है
कुछ और बात है
तस्रवी कीसी की
हाथो से बनाना
कुछ और बात है,
तस्बीर बन कर
दिल में बस जाना
कुछ और बात है !
कटती नस
से लहू बहना
कुछ और बात है,
लहू बन कर
नस नस में समाना
कुछ और बात है !
बहती हवा में
सांसे चलना
कुछ और बात है,
हवा बन कर
हर सांसों में बसना
कुछ और बात है !
दुःख या सुख में
आंसू छलकना
कुछ और बात है,
आंसू बन कर
आँखों में बस जाना
कुछ और बात है !

