STORYMIRROR

Vijay Kanaujiya

Tragedy

4  

Vijay Kanaujiya

Tragedy

कोशिश यही हमारी है

कोशिश यही हमारी है

1 min
815


कोरोना का खौफ आजकल

हर जीवन पर भारी है

कितनों को ये निगल चुका है

चिंतित दुनिया सारी है..।।


सभी विवश हैं इस प्रकोप से

कैसी ये बीमारी है

कुछ तो रहम करो भगवन अब

विनती यही हमारी है..।।


सहमा-सहमा जनजीवन है

हर चेहरा भयभीत लगे

इंसानो में दूरी बढ़ती

कैसी ये लाचारी है..।।


कोई तो विकल्प मिल जाए

हर चेहरा फिर से मुस्काए

रहें सतर्क सभी जीवन में

हम सबकी अब बारी है..।।


बचाव अभियान जरूरी है

स्वच्छता धर्म अपनाना है

रहे निरोगी सबका जीवन

कोशिश यही हमारी है..।।

कोशिश यही हमारी है..।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy