STORYMIRROR

Vijay Kanaujiya

Abstract

3  

Vijay Kanaujiya

Abstract

मैं रिझाऊंगा फिर

मैं रिझाऊंगा फिर

1 min
234

कितनी हसरत लिए

मैं भटकता रहा

कोई मिल जाएगा

कोई भा जाएगा


कुछ सुनेगा मेरी

कुछ सुनाएगा भी

थोड़ा हंस करके

मुझको हंसाएगा भी


होगी फिर से वही

बात अपनी अलग

अपने अंदाज में

मैं रिझाऊंगा फिर


मान जाएं अगर

अपना साथी मुझे

उनके संग में फिर

जीवन बिताऊंगा मैं

पर ये सपना न साकार

अब तक हुआ


जाने कैसे अब खुद को

मनाऊंगा मैं..।

मनाऊंगा मैं..।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract