STORYMIRROR

Vijay Kanaujiya

Inspirational

3  

Vijay Kanaujiya

Inspirational

हर भूखे को रोटी खिलाने का वक़्त

हर भूखे को रोटी खिलाने का वक़्त

1 min
259


इंसानियत का रिश्ता

निभाने का वक़्त है

हर भूखे को रोटी

खिलाने का वक़्त है..।।


मजबूर जो बेबस हैं

कोरोना की मार से

हम साथ उनके हैं

ये दिखाने का वक़्त है..।।


ये दुःख भी बांट लो चलें

मिलजुल कर आज हम

एक अच्छा इंसान

बनने का वक़्त है..।।


विजयी बनेंगे आप हम

यदि ठान लीजिए

एक अच्छा हिंदुस्तान

बनाने का वक़्त है..।।


जो छुपकर बैठे हैं

किसी मजहब की आड़ में

तुम भी हो हिंदुस्तानी

ये दिखाने का वक़्त है..।।

दिखाने का वक़्त है..।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational