"हिन्दी हैं हम, हम में है हिन्दी "
"हिन्दी हैं हम, हम में है हिन्दी "
आओ सुनाऊँ एक कहानी हिन्दी भाषा की मैं आज,
बडी़ अज़ब है , इसकी कहानी
हिन्दुस्तानी ही करते हैं ,
हिन्दी कहने में आनाकानी,
क्यों लगती है हीन भावना उन लोगों को ,
जिनको आती नहीं अंग्रेजी़ ,
आती है बस हिन्दी भाषा।
ऐ हिन्दुस्तानी गर्व करो,,,
ऐ हिन्दुस्तानी गर्व करो,
हम हिन्दी भाषी ही हैं ,
हम हिन्दी जन्में हीं हैं।
फिर हिन्दी बोलने में है कैसी आनाकानी?
गर्व करो ऐ हिन्दुस्तानी,
गर्व से बोलो हिन्दी भाषा ।
हम हिन्दुस्तानी ही हैं।
जय हिन्द । जय भारत।।
