STORYMIRROR

Padma Motwani

Inspirational

4  

Padma Motwani

Inspirational

युगपुरुष

युगपुरुष

1 min
306

वो पल जीवन भर सदैव साथ रहते हैं 

जब हम जिंदादिल इंसान से मिलते हैं। 

गर्व हर क्षण उस महापुरुष पर होता है 

जो हमेशा अपनों के संग चला करते हैं ।


ऐसा ही एक वीर सपूत भारत मां का बेटा है

प्रधानमंत्री देश का, सबके दिलों में रहता है।

रात दिन की मेहनत से एक पहचान बनाई है 

धैर्य और विश्वास से हर राह आसान बनाई हैं।


समय के सदुपयोग से सपने सब साकार किये 

समाज व देश की इज्जत में चार चाँद लगा दिये।

एक आदर्श इंसान बनकर सेवा सबकी करते हैं

अपनी खूबियों से खुशियों के अंबार लगाते हैं।


सफल होकर हर डगर पर नया इतिहास रचाते हैं 

तप तपस्या से अपनी वो जीवन को यज्ञ बनाते हैं।

जन्मदिन के पर्व पर अभिवादन उनका करते हैं

शतायु रहें, चिरंजीवी बनें, ऐसी दुआएं हम देते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational