STORYMIRROR

king Himanshu

Tragedy

4  

king Himanshu

Tragedy

कोरोना विशेष

कोरोना विशेष

1 min
233

सबके सिर से नशा उतारा जा रहा है,

अब सीधे दिल में खंज़र मारा जा रहा है।


पहले जिस ज़हर को हवाओं में घोला गया,

अब उसे सबकी नसों में उतारा जा रहा है।


सियासत ने सफ़ाई का नया तरीका तलाशा है,

अब जो भी बग़ावत करे उसे मारा जा रहा है।


अस्पतालों में तरक्कियों ने आसमान छुआ है,

अब बिस्तरों से सीधे क़ब्र में उतारा जा रहा है।


अभियान चल रहा है गरीबी को मिटाने का,

या यूँ कहो कि ग़रीबों को ही मारा जा रहा है।


षड्यंत्र है कि अपने घर में ही रहना है 'समर',

हक़ीक़त है कि सबको सड़क पर उतारा जा रहा है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy